अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चित्रांगदा सिंह की अदाकारी से सजी अपकमिंग फिल्म रात अकेली है; द बंसल मर्डर्स का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पुलिस की भूमिका में हैं। फिल्म में वह बंसल परिवार के मर्डर केस को सुलझाते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं टीजर में और क्या है?
टीजर में देखा जा सकता है कि बंसल परिवार का एक ही रात में मर्डर हो जाता है। इसके बाद एक रहस्मयी घर दिखता है। कुछ लोग पूजा कर रहे होते हैं। कब्रिस्तान की झलक दिखती है। बंसल मर्डर केस की जांच नवाजुद्दीन सिद्दीकी करते हैं। जब वह केस की जांच कर रहे होते हैं, तो उन्हें कई अजीब चीजें जानने को मिलती हैं। इस पर वह कहते हैं बंसल मर्डर कोई छोटा-मोटा कांड नहीं है, यह हत्याकांड है। इसकी जड़ मैं कहीं से भी ढूंढ निकालूंगा याद रखिएगा।
नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज की तारीख भी बताई है। टीजर जारी करते हुए नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा है इंस्पेंक्टर जटिल का रात के अंधेरे से पुराना रिश्ता है लेकिन बंसल मर्डर का केस और भी गहरा है। रात अकेली है: द बंसल मर्डर 19 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आ ही है।
आपको बता दें कि रात अकेली है 2 साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म रात अकेली है का सीक्वल है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, चित्रांगदा सिंह, राधिका आप्टे, रजत कपूर, रेवती, दीप्ति नवल और संजय कपूर अहम किरादार में होंगे। इसके निर्देशक हनी त्रेहान हैं। लेखक स्मिता सिंह हैं। जिसे आरएसवीपी और मैकगफिन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

