0-हाईटेक चाइनीज़ पिस्टल बरामद
नई दिल्ली,28 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग की साजिश के सिलसिले में गैंगस्टर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार किया है. वह गोल्डी ढिल्लों गैंग का एक बड़ा अपराधी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसके पास से एक चाइनीज पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं.
जॉइंट सीपी क्राइम ब्रांच सुरेंद्र कुमार ने बताया, ये घटना कनाडा में हुई है. इसने यहां आने पर जो हथियार प्रीक्योर किया, उसकी जांच हम कर रहे हैं. 2019 में ये कनाडा गया था, वहां किसी मामले में ये जेल गया और उग्रवादियों के संपर्क में आया और उनके साथ काम करने लगा. इसने (कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर) फायरिंग करने वालों को गाड़ी उपलब्ध कराई और वारदात के बाद गाड़ी पार्क करने में मदद की है.
००

