एम्मिगनूर,29 नवंबर (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में दो कारों के बीच भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार एम्मिगनूर के कोटेकल में दो कारों की टक्कर हो गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अडोनी अस्पताल ले जाया गया. मरने वालों की पहचान कर्नाटक के कोलार जिले के चिन्ना होसापल्ली के रहने वालों के तौर पर हुई है. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं. यह हादसा तब हुआ जब एक स्विफ्ट डिजायर कार एमिगनूर की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर कार से टकरा गई. इस हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई.
उनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में मरने वालों की पहचान वेंकटेश (76), मीनाक्षी (32), सतीश (34), बनित (5), और रूथविक (4) के रूप में हुई है. ड्राइवर चेतन और गंगामलू का अडोनी एरिया हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. सभी मृतकों की पहचान कर्नाटक के कोलार जिले के चिक्काहोसाहली के निवासियों के रूप में हुई है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

