नईदिल्ली,30 नवंबर (आरएनएस)। चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की समयसीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है। इन 12 राज्यों में एसआईआर अब 11 दिसंबर तक अपडेट किया जा सकता है। वहीं, ड्राफ्ट रोल 16 दिसंबर को जारी होगा। बता दें कि फिलहाल अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है।
चुनाव आयोग ने एसआईआर की पूरी प्रक्रिया की तारीख एक हफ्ते आगे बढ़ा दी है। अब एन्यूमरेशन पीरियड यानी घर-घर सत्यापन 11 दिसंबर तक होगा। पहले इसकी आखिरी तारीख 4 दिसंबर थी। वहीं, ड्राफ्ट रोल 16 दिसंबर को जारी किया जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर से 15 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। 16 दिसंबर से 7 फरवरी, 2026 तक नोटिस पीरियड भी चलेगा। इस दौरान नोटिस जारी करना, उनकी सुनवाई और सत्यापन करना शामिल होगा।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

