नई दिल्ली,30 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली के शाहदरा जिले में 24 घंटे में दो हत्याएं हुई हैं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है. ताजा मामला मानसरोवर पार्क इलाके का है, जहां एक शादी समारोह में गोलीबारी हुई और 17 साल के युवक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ शादी में पहुंचा था. बारात देखने गया था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज़ आई और वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधी की तलाश की जा रही है.
यह घटना शाहदरा जिले में 24 घंटे में दूसरी हत्या है. एक दिन पहले ही गगन नामक व्यक्ति की उसके दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इलाके में गुस्सा और दहशत फैल गया. यहां अब लोगों लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या दिल्ली में शादियां में भी जीना सुरक्षित नहीं रहा. क्या बारातियों की फायरिंग पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं ?
पुलिस ने दावा किया है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा, लेकिन लोगों का गुस्सा और दहशत अभी भी कायम है.मानसरोवर पार्क में आज मातम का सन्नाटा है. मां बच्चों को घरों से बाहर निकलने नहीं दे रहीं और हर तरफ एक ही चीखज् क्या दिल्ली अब इतनी असुरक्षित है और अपराधी इतने बेखौफ हैं कि उन्हें कानून और पुलिस का डर नहीं है लोग भीड़ के बीच गोलियां चाल रहे हैं.
शाहदरा जिला के डीसीपी प्रशांत गौतम के मुताबिक देर रात पुलिस को सूचना मिली कि शादी समारोह में गोली चली है. जब टीम मौके पर पहुंची, तो पूरे इलाके में कोहराम मचा था. युवक को फौरन जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस घटना के बाद युवक का परिवार टूट चुका है. परिजनों ने बताया युवक खाना लेने गया था और उसी दौरान बारातियों में से किसी ने अचानक फायर कर दी. यह फायरिंग किसने की? कैसे हुई? किसी ने नहीं देखा लेकिन युवक की जान चली गई. चश्मदीदों के मुताबिक, युवक जमीन पर पड़े नकली रुपयों को उठा रहा था, तभी बारातियों में से एक ने उसे गोली मार दी. पुलिस ने कहा है कि वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान करने की कोशिश की जा रही हैं.
००

