श्रीनगर,02 दिसंबर (आरएनएस)। सीबीआई ने पूर्व गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद अपहरण मामले में 35 साल से फरार 10 लाख रुपये के इनामी शफात अहमद शांगलू को गिरफ्तार कर लिया. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने श्रीनगर से उसे हिरासत में लिया. निशात, एक अमीर बिजऩेस फ़ैमिली से ताल्लुक रखता है. गिरफ्तारी के समय श्रीनगर में अपने परिवार के साथ रह रहा था.
उनके परिवार के सदस्य ने बताया कि मूल रूप से श्रीनगर के हवाल के रहने वाले हैं. कश्मीर के साथ-साथ दुबई में भी अपना बिजऩेस चला रहे थे. जो लोग उसे जानते हैं, उन्होंने बताया कि शांगलू ने 1980 के दशक के अंत में श्रीनगर डाउनटाउन में जेकेएलएफ के साथ संबंध थे. डाउनटाउन संगठन और उसके प्रमुख यासीन मलिक और जाविद मीर के लिए प्रमुख केंद्रों में से एक था. 2019 से गृह मंत्रालय ने इस संगठन को प्रतिबंधित कर दिया.
उसे जानने वालों ने बताया, वह जेकेएलएफ का एक्टिविस्ट था और यासीन मलिक के साथ उसका रिश्ता था. लेकिन हाल ही में उसके यासीन मलिक से मतभेद हो गए और वह मलिक के जेकेएलएफ के एक विरोधी गुट में शामिल हो गया.
एजेंसी के अनुसार, शांगलू पर 1989 में रणबीर पीनल कोड और टाडा एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत जेकेएलएफ चीफ यासीन मलिक और दूसरों के साथ मिलकर जुर्म करने का आरोप है. शांगलू पर 10 लाख रुपये का इनाम था.
किडनैपिंग का यह केस 8 दिसंबर 1989 का है. वीपी सिंह सरकार में होम मिनिस्टर मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद को एक मिनी बस से किडनैप कर लिया गया था. श्रीनगर के लाल दाद मैटरनिटी हॉस्पिटल में मेडिकल इंटर्न, 23 साल की रुबिया को हथियारबंद जेकेएलएफ मिलिटेंट्स ने किडनैप कर लिया. 13 दिसंबर को जेल में बंद पांच मिलिटेंट्स की रिहाई के बदले में छोड़ दिया.
सीबीआई, जिसने 1990 के दशक में यह केस अपने हाथ में लिया था. उसने एक दर्जन लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है. कोर्ट ने मलिक समेत 10 लोगों के खिलाफ चार्ज फ्रेम किए हैं, लेकिन शांगलू समेत 11 लोग फरार था. तब से दो लोगों की मौत हो चुकी है.
2022 में, पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बहन रूबिया ने मलिक की पहचान अपने अपहरणकर्ताओं में से एक के रूप में की थी. उस वक्त मलिक तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश हुआ था. उसकी गवाही को एक और गवाह ने भी अटेस्ट किया.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

