नईदिल्ली,05 दिसंबर (आरएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजघाट से सीधे हैदराबाद हाउस पहुंचे हैं। जहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता जारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन युद्ध को लेकर बात की और दोहराया कि भारत न्यूट्रल नहीं है बल्कि शांति के पक्ष में है। इस दौरान पुतिन ने मोदी ने युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान का आश्वासन दिया। दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों को बढ़ाने पर भी बात की।
मोदी ने कहा, मेरा मानना है कि 2001 में हमने जो भूमिका निभाई, वह इस बात का आदर्श उदाहरण है कि एक दूरदर्शी नेता कैसे सोचता है। वे कहां से शुरुआत करते हैं और रिश्तों को कितनी दूर तक ले जा सकते हैं। भारत-रूस संबंध इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं। मोदी ने कहा, भारत हमेशा शांति का समर्थन करता है और यूक्रेन मामले में शांति के पक्ष में दृढ़ता से खड़ा है। रूस-यूक्रेन जल्द शांति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।
मोदी ने आगे कहा, यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद से हमारी लगातार चर्चा होती रही हैं। आपने भी समय-समय पर एक सच्चे मित्र की तरह हमें हर बात से अवगत कराया है। मेरा मानना है कि विश्वास बहुत बड़ी ताकत होती है। मैंने इसे आपके और दुनिया के सामने भी रखा है। राष्ट्रों का कल्याण शांति के मार्ग में ही है। हमें मिलकर शांति के रास्ते तलाशने चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है दुनिया फिर शांति की दिशा में लौटेगी।
पुतिन ने मोदी से कहा, मैंने युद्ध की जानकारी विस्तार से साझा की है। हम यूक्रेन झगड़े के शांतिपूर्ण हल पर काम कर रहे हैं। हम नियमित तौर पर यूक्रेन पर अपने विचार साझा करते हैं। आप, एक सच्चे दोस्त के तौर पर, मुझे इस विषय पर बता सकते हैं। यह हमारे देशों के बीच गहरे भरोसे को दिखाता है। यही हमारे रिश्ते की असली ताकत है। हमारे रिश्ते इतिहास से बहुत गहराई से जुड़े हैं।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

