नईदिल्ली,05 दिसंबर (आरएनएस)। देश भर में इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द होने के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पायलटों की ड्यूटी से जुड़े नए नियमों को आंशिक तौर पर वापस ले लिया है। इन्हीं नियमों की वजह से कई एयरलाइंस को स्टाफ की कमी से जूझना पड़ रहा था। इंडिगो इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुई थी, जिसने आज दिल्ली हवाई अड्डे से सारी उड़ानों को रद्द कर दिया था।
डीजीसीए ने चालक दल की एक प्रमुख ड्यूटी आवश्यकता में ढील दी है, जिससे इंडिगो के सामने परिचालन संकट आ गया था। एक आधिकारिक आदेश में डीजीसीए ने कहा कि वह अस्थायी रूप से उस नियम को वापस ले रहा है, जो एयरलाइनों को साप्ताहिक अवकाश के बदले छुट्टी का उपयोग करने से रोकता था। इस वजह से मौजूदा संकट के दौरान चालक दल की रोस्टरिंग जटिल हो गई थी।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

