भोपाल 5 दिसंबर (आरएनएस)। विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने सागर जिले के देवरी का नाम बदलकर देवपुरी करने का प्रस्ताव रखा। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने इससे सहमति जताते हुए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही और कहा कि भारत सरकार से अनुमति नहीं दी है इसलिए इसे अग्राह्य किया जाए।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि राजस्व विभाग ने कि प्रस्ताव भेजा था और मंजूरी नहीं मिली, इसलिए वापस लेना चाहिए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष की सहमत से विधायक पटेरिया ने संकल्प वापस ले लिया।

