लालगंज, प्रतापगढ़,06 दिसंबर (आरएनएस)। मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे नीर लोका गांव की संतोषा देवी पत्नी लालता सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती चार दिसंबर की शाम करीब सात बजे रंजिश को लेकर गांव के अभय पुत्र राजेश सिंह ने उसे तथा उसके पति को मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इधर दूसरे पक्ष की कमलेश देवी पत्नी राजेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर संतोषा देवी आदि पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

