प्राइम वीडियो ने अपनी ओरिजिनल सीरीज, द पिरामिड स्कीम का ऐलान किया है. द वायरल फीवर (ञ्जङ्कस्न) ने इसे प्रोड्यूस किया है. श्रेयांश पांडे इसके क्रिएटर हैं. आशीष शुक्ला और श्रेयांश पांडे ने इसे डायरेक्ट किया है. यह ड्रामा सीरीज महत्वाकांक्षा और उसके परिणामों पर एक मजेदार लेकिन सोचने पर मजबूर करने वाला नजरिया पेश करती है.
द पिरामिड स्कीम एक बेचैन युवक गोल्डी की कहानी है, जिसकी मल्टी-लेवल मार्केटिंग बिजनेस के जरिए अमीर बनने की चाहत, परेशानी से भरे एक रोलरकोस्टर में बदल जाती है. इस तरह से यह न सिर्फ उसका भविष्य, बल्कि उसकी जॉइंट फैमिली का प्यार और विश्वास भी दांव पर लग जाता है.
इस सीरीज में परमवीर चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन, अंजन श्रीवास्तव, स्मिता बंसल और अल्फिया जाफरी सहित कई कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. 2026 में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने जा रही द पिरामिड स्कीम में हैं अचानक से आने वाले ट्विस्ट, हंसी के पल, दिल टूटने की भावनाएं और हसल कल्चर की असली झलक है, जो दिखाती है कि बड़े सपनों के पीछे लोग कितनी दूर तक जाते हैं और इस सफर में एक इंसान अपनी कौन सी दौलत खो सकता है.
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी जारी किया है और अपनी सीरीज के सभी कलाकारों के चेहरे दिखाए हैं. इसमें एक्टर शेखर सुमन भी नजर आ रहे हैं. सीरीज के शूटिंग सेट पर सभी कलाकार अपने-अपने अंदाज में नजर आ रहे हैं.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

