साउथ सुपरस्टार यश अपनी अगली फिल्म टॉक्सिक: द फेयरी टेल से चर्चा में हैं. केजीएफ 2 की सक्सेस के बाद से एक्टर अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म पर तेजी से काम कर रहे हैं. फिल्म अगले साल रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म आज से 100 दिन बाद दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले यश ने अपने फैंस को फिल्म से एक खास तोहफा दिया है. एक्टर ने अपनी फिल्म से अपना एक नया पोस्टर शेयर किया है. एक्टर अपनी शादी की 9वीं सालगिरह भी सेलिब्रेट कर रहे है. इस मौके पर एक्टर ने फैंस को खास तोहफा दिया है.
यश ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म टॉक्सिक से अपना एक नया पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में वह बाथटब में बैठे हुए हैं और उनके लंबे-लंबे बाल और पीठ की दमदार मसल्स दिख रही है. फिल्म टॉक्सिक से अपने नए पोस्टर को शेयर कर एक्टर ने लिखा है, 100 दिनों में फेयरी टेल की कडिय़ां खुलेंगी, फिल्म गुरुवार 19 मार्च 2026 को फेस्टिव वीकेंड (उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद) में रिलीज होगी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों का हॉलिडे वीकेंड मिलेगा, जिससे यश बॉक्स ऑफिस पर अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा देंगे.
फिल्म टॉक्सिक की कहानी गीतू मोहनदास ने लिखी है और उन्होंने ही फिल्म को डायरेक्ट किया है. फिल्म इंग्लिश और कन्नड़ में बन रही है और हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भारतीय और इंटरनेशनल भाषा में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के निर्माता वेंकट नारायण और यश हैं. केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन के बैनर तले बन रही फिल्म के सिनेमैटोग्राफर राजीव रवि हैं. फिल्म में रवि बसरूर का म्यूजिक होगा, जो केजीएफ, मार्को और सालार में अपने म्यूजिक से धमाका कर चुके हैं. एडिटिंग उज्जवल कुलकर्णी कर रहे हैं और प्रोड्क्शन डिजाइन टीपी एबिड ने किया है और एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी और अनबरिव हैं. अब दर्शकों की नजर 19 मार्च 2026 की तारीख पर टिक गई है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

