आजमगढ़ 11 दिसंबर(आर एन एस)बरदह क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई सूचना का अधिकार (क्रञ्जढ्ढ) व्यवस्था को बरदह में खुलेआम दरकिनार किया जा रहा है। ऑनलाइन आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी न देने पर सचिव पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वे सूचना उपलब्ध कराने के बजाय ग्राम प्रधान के माध्यम से शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आरटीआई दाखिल की थी, लेकिन सूचना देने की बजाय ग्राम प्रधान एक लोग को साथ लेकर उनके घर पहुंच गए। इससे न केवल अनावश्यक विवाद की स्थिति बनी, बल्कि इसे ग्रामीणों ने दबाव की राजनीति बताया है।पीडि़त नागरिक का कहना है कि सचिव व प्रधान का यह रवैया आरटीआई कानून का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तुरंत सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे पूरे मामले की जिलाधिकारी महोदय व उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत करेंगे।ग्रामीणों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब जनता ऑनलाइन सूचना मांग रही है, तो उसे समय से उपलब्ध कराना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। दबाव बनाना घर पहुंचकर यह प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

