देहरादून,13 दिसंबर (आरएनएस)। पर्यटन नगरी में अचानक मौसम खराब होने से कड़ाके की सर्दी शुरू हो गयी। विगत दिनों से ठंड के साथ अच्छी धूप खिली होने के कारण ठंड का इतना असर नहीं था, लेकिन मौसम के अचानक करवट बदलने .आसमान में बादल छाने से शहर में सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गयी। शनिवार को पर्यटन नगरी मसूरी में अचानक मौसम खराब होने व आसमान में बादल छाने से कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई। कड़ाके की सर्दी में लोग जरूरी कार्य से ही घरों से निकल रहे हैं। दिन में दुकानदार हीटर सेक कर गुजारा कर रहे हैं। वहीं, शाम के समय नगर पालिका द्वारा शहर के चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इन दिनों मसूरी घूमने आये पर्यटक ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की खरीददारी की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

