देहरादून 17 दिसंबर (आरएनएस)। नगर निगम की ओर से बुधवार को सहारनपुर चौक, घन्टाघर के आसपास अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त आयुक्त नमामी बंसल भी मौके पर पहुंची। उन्होंने भूमि अनुभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में निरंतर अतिक्रमण हटाने, अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी रखें। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त विनय प्रताप सिंह चौहान, कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

