रुड़की,18 दिसंबर (आरएनएस)। अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर सिविल लाइन कोतवाली में गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई। जहां अल्पसंख्यक आयोग और सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की लोगों को जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि इस बैठक में विभिन्न वर्गों के लोगों को अल्पसंख्यक आयोग से संबंधित पुस्तकों को वितरित किया गया। अल्पसंख्यक के इंटरमीडिएट की मेधावी छात्रा नरगिस पुत्री मुशर्रफ निवासी रामपुर रुड़की को प्रशस्ति पत्र देकर इंस्पेक्टर ने सम्मानित किया। इसके अलावा गंगनहर कोतवाली में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता अनीस अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सशक्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने आज के दिन ही वर्ष 1992 में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन किया था। आज हमारे देश में ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड में भी उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग अल्पसंख्यकों के हितार्थ कार्य कर रहा है। इसमें उत्तराखंड पुलिस का भी विशेष सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं का निराकरण, उत्थान, शिक्षा एवं समाज में उनकी सहभागिता तथा अल्पसंख्यकों के संबंध में प्रचलित कानून व नियम आदि विषयों पर संगोष्ठी कर तमाम जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि आज अल्पसंख्यकों को संवैधानिक अधिकार तथा उन्हें पूरा संरक्षण प्राप्त है। केंद्र तथा राज्य की सरकार सभी अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए बेहतर कार्य कर रही है। वरिष्ठ उप निरीक्षक देव कुमार ने कहा कि ये दिवस सभी नागरिकों के लिए समानता, न्याय और समावेशन के प्रति भारत की संवैधानिक प्रतिबद्धता की याद दिलाता है। इस अवसर पर उप निरीक्षक करुणा रौंकली, पूजा रावत, एचएम तेजपाल, मदन कुमार, सरदार अमरजीत सिंह, प्रधान साहब सिंह, शमीम अहमद, मोहम्मद तजमीन, राव रोहतास अली, सोनू सैनी, ताहिर हुसैन,जमशेद अली, मोहम्मद फुरकान, समय सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

