रुड़की,18 दिसंबर (आरएनएस)। एक आरटीआई कार्यकर्ता की फर्जीवाड़े की शिकायत पर डीपीआरओ की ओर से की गई जांच पर शिकायतकर्ता ने सवाल खड़े किए हैं। मामले में आरोपों के तथ्य अपर सचिव को देकर शिकायतकर्ता ने दोबरा जांच की मांग की। अपर सचिव श्याम सिंह ने मामले की दोबारा जांच करने के पंचायतीराज निदेशक को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले में जांच कर शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता आकाश कुमार सैनी ने निदेशक पंचायतीराज को कुछ महीने पहले भगवानपुर ब्लॉक के सिकरौढ़ा में हुए विकास कार्यों को लेकर शिकायत की थी। आरोप था कि वर्ष 2021 में प्रशासक काल के दौरान सिकरौढ़ा ग्राम पंचायत में तैनात वीपीडीओ ने अपने करीबी से मिलीभगत कर फर्जी फर्म के आधार पर फर्जीवाड़ा किया था। इसमें खनन सामग्री सहित अन्य बिलों में गड़बड़ी का आरोप था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

