रुड़की,18 दिसंबर (आरएनएस)। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर गुरुवार को कलियर थाने में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने मौजूद लोगों अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में अल्पसंख्यक समाज के लोग अपना अधिकार और योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े लोगों को उनके अधिकार व सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी। साथ ही कानूनी रूप से प्राप्त अधिकारों, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करना जरूरी है, तभी अल्पसंख्यक इन योजनाओं का लाभ ले पाएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

