रुड़की,18 दिसंबर (आरएनएस)। क्षेत्र के ग्राम ठसका से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम ठसका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पिता विनोद कुमार 5 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बावजूद उनके पिता का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

