रुद्रपुर,19 दिसंबर (आरएनएस)। परिवहन विभाग ने ओवरलोड और गलत दिशा में चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें तीन ओवरलोड वाहन सहित पांच वाहनों को सीज किया गया। साथ ही गलत दिशा में चलने वाले वाहनों के चालान किये गये। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने अभियान चलाया। जिसमें पांच वाहनों को सीज किया गया है। जिसमें तीन वाहन ओवरलोड और बिना डीएल के सीज किये गये। साथ ही दो वाहनों को बिना फिटनेस और टैक्स के सीज किया गया। सीज किये गये वाहनों में एक ट्रैक्टर ट्राली, दो बड़े भार वाहन और दो छोटे भार वाहन शामिल रहे। वहीं परिवहन विभाग ने गलत दिशा में चलने वालों वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर 40 वाहनों के चालान किये हैं। 1.40 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, प्रवर्तन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह, गौरव खाती, चालक पूरन सिंह बिष्ट रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

