हरिद्वार,19 दिसंबर (आरएनएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर सिडकुल पुलिस ने बुजुर्गों की सुरक्षा, सम्मान और कुशलक्षेम जानने को लेकर अभियान चलाया। पुलिस ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और जरूरी जानकारी बीट बुक में दर्ज की। बुजुर्गों को किसी भी आपात स्थिति में 112 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

