हरिद्वार,19 दिसंबर (आरएनएस)। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी और पूर्व छात्रा मनीषा चौहान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि मनीषा ने हरिद्वार का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, संयमित व्यवहार और निरंतर परिश्रम ने ही मनीषा को यूथ आइकॉन बनाया। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि मनीषा 2017-20 बैच की छात्रा रही हैं और आज भारतीय टीम में अहम स्थान रखती हैं। उन्होंने मनीषा को ‘हिमालयी दीवारÓ की संज्ञा दी। मुख्य अतिथि मनीषा चौहान ने एसएमजेएन पीजी कॉलेज को भी अपनी सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य पर केंद्रित रहकर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, सीमा चौहान, प्रो. जेसी आर्य, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. विनीता चौहान, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. रजनी सिंघल, डॉ. पदमावती तनेजा, डॉ. लता शर्मा, ऋचा मिनोचा, रिंकल गोयल, वैभव बत्रा, अंकित बंसल, यादविंदर सिंह, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पांडेय मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

