हरिद्वार,19 दिसंबर (आरएनएस)। पीठ बाजार में सब्जी खरीदने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पीडि़त ने बहादराबाद थाने में बाइक चोरी की लिखित शिकायत दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, थाना पथरी क्षेत्र के गांव अम्बुवाला निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह बाइक से बहादराबाद पीठ बाजार गए थे। उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और सब्जी खरीदने पीठ बाजार चले गए। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो बाइक गायब थी। आसपास पूछताछ करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। इधर, पुलिस बाइक की तलाश में जुटी हुई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

