रुड़की,19 दिसंबर (आरएनएस)। इमलीखेड़ा मार्ग पर सड़क हादसे में कंपनी के कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इमलीखेड़ा निवासी बिजेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात को उसका 37 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार भगवानपुर की एक कंपनी से काम निपटाकर बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद आकाश सड़क कर गिरकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को हादसे की सूचना देने के साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

