कोलकाता 22 Dec, (Rns) । लगभग तीन दशक पहले जैसे महानगर में दिन दहाड़े गुण्डा गर्दी होती थी। ठीक इसकी एक झलक आज राजाबाजार इलाके में दिखी। महानगर कोलकाता के राजाबाजार इलाके में आज सुबह सरेआम एक फल विक्रेता की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से राजा बाजार इलाके में भारी तनाव फैल गया। मृतक की पहचान मेहताब आलम के रूप में हुई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत है। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने मेहताब आलम पर अचानक एक बदमाश महबूब ने ताबड़तोड़ कई वार किए। हमला करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। रक्तरंजित हालत में स्थानीय लोगों ने मेहताब को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीदों ने बताया कि आज सुबह बदमाश बाइक पर आए और मेहताब की फल की दुकान के सामने आ गए। पहले दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई। फिर, उन्होंने अचानक फल बेचने वाले को पीटना शुरू कर दिया। फल बेचने वाले पर दुकान में रखे चाकू से पर वार करता रहा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस जानलेवा हमले के पीछे क्या वजह थी और इसमें कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

