चंडीगढ़ ,23 दिसंबर (आरएनएस)। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि नवंबर, 2025 में राज्य सरकार द्वारा 11.57 करोड रूपए की लागत से एक नए सब-डिपो की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके लिए नवंबर, 2025 में 92 नए पदों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि कोसली में एक सब-डिपो स्तर की कर्मशाला भी स्थापित की गई है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

