कुशीनगर, 04 जनवरी (आरएनएस)। जनपद के हाटा कस्बा स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रहे स्व0 पं0 तेज बहादुर मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गई। इस दौरान सुंदर काण्ड का पाठ आचार्यों द्वारा किया गया। तत्पश्चात सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे विधायक मोहन वर्मा पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर कुमार राव प्रबंधक अविनाश मिश्र के द्वारा स्व0 मिश्र को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में एस एल एम पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक विकास मिश्र, प्रधानाचार्य नागेश पति त्रिपाठी, हनुमान इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, प्रधानाचार्य अश्विनी पाण्डेय सहित गणमान्य नागरिक सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विश्वास मणि, सुबास पाण्डेय, दयाशंकर मिश्र धर्मेंद्र त्रिपाठी, उदय भान कुशवाहा, शंकर जायसवाल, ईश्वर शरण मिश्र, सत्यप्रकाश उपाध्याय, पुनीत मणि, वेदप्रकाश त्रिपाठी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। जिसमें डॉ सी शेखर, डॉ मनीषा पटेल, डॉ पी के सिंह , डॉ जे शेख, डॉ विपिन कुमार, डॉ सत्यप्रकाश राय, डॉ धर्मेंद्र चक्रशील ने मरीजों की जांच किया और दवा दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

