भोपाल 13 जनवरी (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले, सब्जी, सिलाई मशीन, गुमठी, पान पार्लर, बोर्ड व अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को हटाकर, ठेले, पान पार्लर, गमले, लकड़ी की खटिया, टेबिल, बेंच, कुर्सी आदि जप्त किए। निगम अमले ने भवन अनुज्ञा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए अवैध रूप से बनीं बाउण्ड्री तथा अवैध रूप से बना छज्जा तोड़कर सेटिंग के सामान को हटवाया।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने मंगलवार को फाईन एवेन्यू, सर्वधर्म कालोनी, चूना भट््टी थाना, जे.के. हास्पिटल, दानिष चौराहा, नेहरू नगर, नीलबड़, 12 नम्बर स्टॉप, 10 नम्बर स्टॉप, आईएसबीटी, अमराई, बागमुगालिया, बागमुगालिया आर्दष नगर, रायसेन रोड अप्सरा टाकीज, प्रभात चौराहा, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नं0-1, अषोका गार्डन थाना, बाग फरहत अफजा, बाग दिलकुषा, जहांगीराबाद, आजाद मार्केट, मोती मस्जिद नदीम रोड, इब्राहिमपुरा, इमामी गेट, बोट क्लब, बैरागढ़ चंचल चौराहा, बैरागढ़ इलाहबाद बैंक के पीछे, बैरागढ़ चिरायु हास्पिटल आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए सड़कों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाये गए ठेले, गुमठी, पान पार्लर, सब्जी, सिलाई मशीन आदि की दुकानों को हटाया साथ ही नालियों पर रखी फर्शियां तथा अवैध रूप से बनें चबूतरे भी तोड़े। निगम अमले ने उक्त कार्यवाही के दौरान 07 ठेले, 19 गमले, 11 लकड़ी के मुड्डे, 02 खटिया, 08 कुर्सियां, 01 पान पार्लर, 02 डमी, 02 बेंच, 01 टेबिल आदि जप्त किया।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने भवन अनुज्ञा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए अवधपुरी आस्था विहार में अवैध रूप से बनीं बाउण्ड्रीवाल तथा उमेश विहार में अवैध रूप से निर्मित छज्जा तोड़कर सेटिंग के सामान को भी हटवाया।

