गौ गंगा जल जंगल जमीन संरक्षण जन जागरण यात्रा यात्रा निकाली गई
प्रयागराज 14 जनवरी (आरएनएस)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी पटेल के नेतृत्व में माघ मेला क्षेत्र के संगम नोज से निकाली गई जिसका शुभारंभ पूज्य गीतानंद जी महाराज ने किया है।
यात्रा अक्षय वट ,बड़े हनुमान मंदिर, शंकर विमान मंडपम से होते हुए रामघाट हरिहर गंगा आरती पुल नंबर दो पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अश्विनी कुमार सिंह पटेल ने कहा कि गौ, गंगा, जल, जंगल और जमीन का संरक्षण से
प्रकृति आपदाओं से मुक्ति प्राप्त हो सकती है जिसमें आने पीढ़ी सुरक्षित रह सके।
इस अवसर पर राजेश सिंह, अंगद सिंह पटेल, राजेश केसरवानी, अजय, श्री नारायण सिंह, संजय सिंह, परमानंद किशन चंद्र जायसवाल एवं सैकड़ो साधु संत एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

