प्रयागराज 14 जनवरी (आरएनएस)। मकर संक्रांति स्नान पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजाम परखने के लिए एनसीआर के जीएम नरेश पाल सिंह ने बुधवार को प्रयागराज जंक्शन परिसर में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एआई कैमरे से लैस सीसीटीवी लाइव फुटेज से न केवल प्रयागराज जंक्शन बल्कि शहर के सभी स्टेशनों पर आने वाली भीड़ देखी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि ड्रोन को कनेक्ट करो। आरपीएफ के दरोगा विवेक यादव ने ड्रोन उड़ाकर उसे कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया। इस आधुनिक ड्रोन की खासियत है कि वह स्टेशन से पांच किलोमीटर का दायरा कवर करता है।
बताया कि कोहरे में भी वह सटीक जानकारी देगा। शहर से स्टेशन की ओर बढ़ रही भीड़ देखकर रेलवे अपनी तैयारी में बदलाव कर सकता है। जीएम ने स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन और स्पेशल ट्रेनों के बारे में जानकारी ली। इस बीच उन्होंने नैनी, छिवकी, सूबेदारगंज, झुंसी, रामबाग और प्रयाग स्टेशनों की लाइव स्थिति देखी। यह भी निर्देश दिया कि भीड़ बढऩे पर खुसरोबाग में बने यात्री आश्रय का इस्तेमाल किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक एसएस चन्द्रायन, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बृजेंद्र कुमार, प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सतेन्द्र कुमार, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता, डीआरएम रजनीश अग्रवाल और एडीआरएम दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

