पीडि़त परिवार मुख्यमंत्री आवास पर 19 जनवरी को अनशन पर बैठने की कर रहा है तैयारी
प्रयागराज 14 जनवरी (आरएनएस)। थाना करछना के अन्तर्गत आने वाली ग्रामसभा ईसौटा निवासी पीडि़त अशोक कुमार का पुत्र देवी शंकर को सवर्ण जाति के दरिंदों ने पीट पीटकर मार डाला था और मृतक की शरीर को जला दिया था। इस क्षति से उबरने के लिए भुक्तभोगी पीडि़त परिवार की सहायता हेतु 15.04.2025 को शशि कुमारी पुत्री मृतक देवी शंकर, सूरज भान, आकाश पुत्रगण मृतक देवी शंकर के हक में आराजी नंबर 84 मि. रकबा 0.0200 हेक्ट. का आवासीय पट्टा तथा उप जिलाधिकारी करछना प्रयागराज के आदेश दिनांकित 03.05.2025 व भूमि प्रबंधक समिति के प्रस्ताव दिनांक 24.04.2025 के क्रम में मौजा ईसौटा स्थित गाटा संख्या 54 मि. में रखवा 0.0540 हेक्टे., गाटा संख्या 360 में रकबा 0.0340 हेक्टे. व गाटा संख्या 368 में रकबा 0.0340 हेक्टे. कुल तीन गाटा कुल रकबा 0.1220 हेक्टे पर से वर्तमान इंद्राज निरस्त करके अशोक कुमार पुत्र भुलुर जाति चमार निवासी ईसौटा, थाना करछना, जिला प्रयागराज का नाम बतौर संक्रमण भूमिधर दर्ज हो का कृषि कार्य का पट्टा किया गया था। किन्तु आठ महीना बीतने के बाद भी उक्त पट्टा वाली जमीन पर तहसील प्रशासन अभी तक कब्जा पीडि़त को नहीं कराया।
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज अभी विगत दिनांक 27 दिसम्बर 2025 को थाना करछना पर आयोजित थाना दिवस में कब्जा दखल हेतु तहसीलदार को प्रार्थना पत्र दिया था किन्तु तहसील प्रशासन द्वारा अभी तक उक्त पट्टे वाली जमीन पर कब्जा नहीं करवाया गया।
पीडि़त अशोक कुमार और उनकी पोती शशि कुमारी से टेलीफोनिक वार्ता के दौरान पता चला कि उपरोक्त पट्टे बाली जमीन पर पीडि़त को तत्काल कब्जा दखल नहीं कराया गया तो आगामी आने वाले 19 जनवरी को पीडि़त सपरिवार मुख्यमंत्री आवास पर अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठने जा रहे है।
बाक्स
सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे दो लोगों पर मुकदमा
प्रयागराज। चांदपुर सलोरी स्थित राजकीय आस्थान की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे दो लोगों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने पहले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवाया, फिर आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज के चांदपुर सलोरी उपरहार में राजकीय आस्थान की जमीन है। इसी जमीन के कुछ हिस्से पर सुनील कुमार श्रीवास्तव और वीके सिंह अवैध कब्जा कर निर्माण करा रहे थे। जानकारी होने पर क्षेत्रीय लेखपाल विवेक सिंह चौकी प्रभारी ईश्वरशरण के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण को रुकवाया। इसके बाद सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में दोनों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर सुनील कुमार श्रीवास्तव और वीके सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

