देहरादून,17 जनवरी (आरएनएस)। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इमरजेंसी और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जनरल सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनम्र मित्तल को दूसरा डिप्टी एमएस बनाया गया है। प्राचार्य डॉ गीता जैन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। आदेश में कहा गया है अस्पताल के आपातकालीन विभाग और सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त प्रबंधकीय व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी के दृष्टिगत डॉ. मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मित्तल अब इमरजेंसी एवं इनडोर सेवाओं से संबंधित समस्त प्रशासनिक, समन्वयात्मक और पर्यवेक्षणीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वह चिकित्सा अधीक्षक तथा संबंधित प्रभारी के मार्गदर्शन और नियंत्रण में कार्य करेंगे। बता दें कि इमरजेंसी समेत अस्पताल में तमाम अव्यवस्थाएं सामने आई थी और मंत्री सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई थी। जिस पर अब यह अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

