देहरादून,17 जनवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन ने यूनियन ने निगम में रिक्त पड़े वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, लेखाकार और सहायक महाप्रबंधक आदि पदों पर विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है। इसके लिए प्रबंधन को पत्र लिखा है। महामंत्री रविनंदन कुमार ने पत्र में विशेष रूप से देहरादून मंडल के डिपो में वरिष्ठ लेखाकारों की कमी और अन्य मंडलों में अधिक तैनाती का मुद्दा उठाते हुए कार्य के सुचारू संचालन के लिए समाधान की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

