देहरादून,17 जनवरी (आरएनएस)। दिल्ली पब्लिक स्कूल में एफआरआई के सहयोग से ‘हैंड्स-ऑनÓ गतिविधि आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्रों को नर्सरी तैयारी और बीज रोपण का व्यावहारिक ज्ञान देना था। प्रधानाचार्य बीके सिंह और एफआरआई के वैज्ञानिक डॉ. चरण सिंह व टीम के मार्गदर्शन में कक्षा 6 से 8 के छात्रों ने 1600 बीज बोए। इनमें मुख्य रूप से मालाबार नीम, प्राइड ऑफ इंडिया और चाइनीज़ रेन ट्री जैसी प्रजातियां शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने पॉलीबैग तैयार करना सीखा और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

