हरिद्वार,18 जनवरी (आरएनएस)। महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की मुख्य परीक्षा–2024 का आयोजन 31 जनवरी को होगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन में मुख्य परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए औपबंधिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र डाक या किसी दूसरे माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। सचिव अशोक कुमार पांडेय की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश पत्र में अंकित सभी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

