काशीपुर,18 जनवरी (आरएनएस)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पुत्र अरुण खुल्लर के साथ मैरिज पैलेस में मारपीट करने का मामला सामने आया है। रविवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल नरेश चौहान को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश खुल्लर अपने साथ महामंत्री ललित कोछड़ वायटी, कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह साबू आदि के साथ कोतवाली पहुंचे। अध्यक्ष खुल्लर ने तहरीर देकर कोतवाल को बताया कि ग्राम नंदपुर नरका टोपा में उनका मैरिज पैलेस है। शनिवार देर शाम मैरिज पैलेस में एक पार्टी चल रही थी कि पार्टी के समाप्त होने के बाद कुछ दबंग लोगों ने उसके पुत्र अरुण खुल्लर के साथ गली-गलौज शुरू कर दी। पीडि़त ने बताया कि मैरिज पैलेस के गार्ड रामनिवास ने जब बीच बचाव किया तो दबंगों ने गार्ड के साथ भी मारपीट की व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। हथियार दिखाकर और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

