काशीपुर,18 जनवरी (आरएनएस)। जर्जर इंटर कॉलेज के कक्षा कक्ष में प्राइमरी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने से उनकी जान को खतरा बन गया है। युवा समाजसेवी ने एसडीएम ने इस बाबत शिकायत की है। तहसीलदार ने बीईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम बढिय़ोंवाला निवासी आरिफ हुसैन पुत्र बुंदू ने कहा कि वर्तमान में ठंड के कारण स्कूल बंद हैं। गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के कक्षा कक्ष तोडऩे के बाद स्कूल के बच्चों को इंटर कॉलेज के कक्षा कक्ष में शिफ्ट कर दिया है, लेकिन इंटर कॉलेज के कक्षा कक्ष भी जर्जर है। उन्होंने स्कूल खुलने से पहले बच्चों को सही कक्षा कक्ष में स्थानांतरित करने की मांग की है। एसडीएम ने मामले में तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। तहसीलदार दलीप सिंह ने बीईओ को बच्चों को शिफ्ट कराने को कहा है। प्रभारी बीईओ हरिबाबू निरंजन ने बताया कि सोमवार को कक्षों को चेक कर बच्चों को दूसरे कक्षों में बैठाया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

