काशीपुर,18 जनवरी (आरएनएस)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर रविवार को रजिस्ट्रार कानूनगो और लेखपालों की एक समीक्षा बैठक तहसीलदार पंकज चंदोला ने ली। तहसीलदार ने निर्देश दिए कि केंद्र सरकार द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री तैयार की जानी है। इसके लिए जनवरी और फरवरी में जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित ऋण और अन्य योजनाओं का लाभ लेना है उन्हें अपना आधार कार्ड, आधार के लिंक मोबाइल नंबर और खतौनी की जानकारी देनी होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में ट्रांसफर होगा। बैठक में रजिस्ट्रार कानूनगो लोकेश शर्मा, पंकज रस्तोगी, कानूनगो अरुण चौहान, फूल सिंह, कानूनगो गौरव चौहान और अरुण शर्मा आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

