बागेश्वर,18 जनवरी (आरएनएस)। बागेश्वर वन रेंज के छाती गांव में गुलदार की दशहत बनी हुई है। रविवार की सुबह आंगन में बंधी एक बकरी को गुलदार ने निवाला बना दिया। इसी गांव से लगे मनकोट से 15 दिन पहले ही एक महिला को गुलदार उठा ले गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है। मालूम हो कि जिले में इन दिनों गुलदार की धमक बढ़ गई है। आए दिन किसी न किसी गांव में गुलदार मवेशिवों को निवाला बना रहा है। हेम पांडे ने बताया कि रविवार की सुबह छाती गांव में आंगन में बंधी एक बकरी को गुलदार ने निवाला बना लिया। तब से गांव में दशहत बनी हुई है। इसी गांव से लगते हुए मनकोट से देवकी देवी को गुलदार ने 15 दिन पहले निवाला बना लिया था। तब से ग्रामीण डरे हुए हैं। उन्होंने विभाग से पिंजरा लगाने तथा पीडि़त को मुआवजा देने की मांग की है। इधर प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न ने बताया कि वन विभाग प्रभावित गांवों में लगातार गश्त कर रहा है। लोगों से अकेले नहीं जाने की भी अपील की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

