बागेश्वर,18 जनवरी (आरएनएस)। कुमाऊं सेंटर रानीखेत की एक टीम ने डिग्री कॉलेज परिसर में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों का पारंपरिक रूप से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुमाऊं सेंटर रिकॉर्ड की टीम के साथ मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में पहल करना रहा। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। सभी ने कुमाऊं रेजिमेंट की इस पहल की सराहना की और इसे सैनिक परिवारों के लिए प्रेरणादायक बताया। उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष भूपेश सिंह ने कुमाऊं रेजिमेंट की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मान के साथ अपनी बात रखने का अवसर मिलता है, जिससे उनका हौसला बढ़ता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

