बागेश्वर,18 जनवरी (आरएनएस)। ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक मेला क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी और सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। ड्रोन से मेला क्षेत्र पर पैनी नजर रखी जा रही है। मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए बाहरी व्यक्तियों एवं संदिग्ध तत्वों की निगरानी के लिए विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली ने 212 तथा थाना कपकोट में 10 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने पर 42 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। उत्तरायणी मेले में कार्यरत एवं बाहरी 847 व्यक्तियों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि जांच के दौरान सभी व्यक्तियों के पहचान संबंधी दस्तावेजों का सूक्ष्मता से मिलान किया जा रहा है। बिना सत्यापन पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

