रुड़की,19 जनवरी (आरएनएस)। कस्बे के एक मोहल्ले से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता युवती के पिता ने मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती 12 जनवरी को अचानक अपने घर से लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि रात के समय परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे, लेकिन देर रात जब उनकी आंख खुली, तो युवती अपने कमरे में नहीं थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

