देहरादून,20 जनवरी (आरएनएस)। ट्राईबल सब प्लान के तहत आयोजित अनुसूचित जनजाति के अंडर-18 बालक राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला देहरादून और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला जाएगा। इसमें दून की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39-45 के स्कोर से जीत हासिनल की। परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी, उप क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

