रुद्रपुर,20 जनवरी (आरएनएस)। देवरिया भूड़ा के खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय धर्मेंद्र थापा एवं स्वर्गीय दिनेश चौधरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में ऑल आउट अवेंजर किच्छा ने भूड़ा इलेवन को आठ विकेट से हराया। मंगलवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने फीता काटकर एवं खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इससे खिलाडिय़ों में अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास होता हैं। उद्घाटन मैच भूड़ा इलेवन एवं ऑल आउट अवेंजर किच्छा के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर किच्छा की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों में भूड़ा इलेवन की टीम 68 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल आउट अवेंजर किच्छा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। ऑल आउट अवेंजर किच्छा के गेंदबाज तनुज जोशी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर आयोजक समिति अध्यक्ष कृष सक्सेना, रोहित मेहरा, हर्षित जोशी, अमन सक्सेना, दीपक सक्सेना, रमेश जोशी, जगदीश जोशी, लालचंद, अनिल मेहरा, भरत परमार, दीपू जोशी, हरीश बनोला आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

