रुद्रपुर,20 जनवरी (आरएनएस)। अंडर-18 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति कबड्डी प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता 18-20 जनवरी तक देहरादून में आयोजित हुई। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वही टीम के प्रदर्शन से खिलाडय़ों में उत्साह का माहौल है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

