पिथौरागढ़,20 जनवरी (आरएनएस)। एएचटीयू टीम गुमशुदा महिलाओं व पुरुषों की तलाश व पुनर्वास को लेकर अभियान चला रही है। प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू सतीश शर्मा के नेतृत्व में बीते रोज टीम पनार गंगोलीहाट पहुंची। इस दौरान टीम ने गुमशुदाओं के घर जाकर उसका भौतिक सत्यापन किया। बताया गुमशुदाओं की तलाश के लिए टैक्निकल टीम, विभागों व संस्थाओं के साथ समन्वय बना रही है। जिससे गुमशुदाओं को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके। इस दौरान टीम में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल संगीता, कांस्टेबल निर्मल किशोर, कांस्टेबल महेन्द्र महर मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

