पिथौरागढ़,20 जनवरी (आरएनएस)। बलुवाकोट पुलिस ने क्षेत्र में बगैर सत्यापन कार्य करते हुए मजदूर पकड़े। मंगलवार को थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम को बगैर सत्यापन मजदूर कार्य करते हुए मिलें। पुलिस ने संबंधित ठेकेदार का दस हजार रुपये का चालान काटा है। थानाध्यक्ष मेघा ने सभी लोगों से अपील की है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर रखने या फिर मजदूरी पर रखने से पूर्व उसका अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

