दुर्ग,23 जनवरी(आरएनएस)। ऑपरेशन सुरक्षा के तहत यातायात पुलिस द्वारा त्वरित ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 67 वर्षीय महिला मरीज को सुरक्षित भिलाई से रायपुर अस्पताल पहुँचाया गया। मरीज को हार्ट अटैक की गंभीर स्थिति में रेफर किया गया था।
दिनांक 23.01.2026 को यातायात पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत मानव सेवा एवं आपातकालीन प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक गंभीर रूप से बीमार मरीज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। शीला देवी, उम्र 67 वर्ष, निवासी रिसाली, भिलाई को हार्ट अटैक आने के बाद स्पर्श हॉस्पिटल, भिलाई में भर्ती कराया गया था। मरीज की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर रेफर किया गया। मामले की संवेदनशीलता एवं समय की गंभीरता को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा तत्काल रूट क्लियरेंस करते हुए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया। मार्ग में तैनात यातायात बल द्वारा समन्वय बनाकर सिग्नल क्लियर कराए गए तथा अन्य वाहनों को नियंत्रित करते हुए एम्बुलेंस को निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराया गया। परिणामस्वरूप लगभग 40 मिनट के भीतर मरीज को सुरक्षित रूप से रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
यह कार्यवाही यातायात पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली, अनुशासित ट्रैफिक प्रबंधन एवं आपातकालीन सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

