हरियाणा, 28 जनवरी (आरएनएस)। सोनी पल के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीजऩ 11Ó में रोहतक (हरियाणा) से आए कपिल और साक्षी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया। इस प्रतिभाशाली जोड़ी ने खुद को चुनौती देते हुए जानबूझकर छोटे स्टेज पर परफॉर्म करने का फैसला लिया, यह साबित करने के लिए कि सच्चा टैलेंट किसी बड़ी जगह का मोहताज नहीं होता।
सीमित स्पेस के बावजूद कपिल और साक्षी की दमदार कोरियोग्राफी, जबरदस्त बैलेंस और बेहतरीन तालमेल ने मंच पर जादू बिखेर दिया। उनकी यह भावनात्मक प्रस्तुति उन्होंने आदरणीय नवजोत सिंह सिद्धू को समर्पित की, जिसने पूरे माहौल को और भी खास बना दिया।

इस खास एपिसोड में शो की रौनक बढ़ाई विशेष अतिथि जज अनु मलिक ने, जिन्होंने कपिल और साक्षी की खुलकर तारीफ की। वहीं जज शान ने जब खुद इस एक्ट को ट्राय किया, तो परफॉर्मेंस के कठिन स्तर का अहसास हुआ और सभी को इस कला की गहराई समझ में आई।
इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीजऩ 11Ó में कपिल और साक्षी की यह प्रस्तुति सिर्फ एक डांस एक्ट नहीं, बल्कि हिम्मत, समर्पण और आत्मविश्वास की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है। देखना न भूलें इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीजऩ 11Ó, हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी पल पर।
बंछोर
०००


















