प्रयागराज 23 फरवरी (आरएनएस)। विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ए ने विप्लव स्पोर्टिंग क्लब बी को दो रन से हराकर पांच मैच की सद्भावना क्रिकेट सीरीज में 3-2 से कब्जा जमाया। दारागंज परेड मैदान पर खेले गए सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ए ने 15 ओवर में 96 रन (त्रियाहू शर्मा 19 नाबाद, शरद 17, शिवेश 14, कृतार्थ 2/14, अक्षय सोनकर 2/23, समर सिंह, अतुल, ऋषि सिंह व विहान कृष्णा एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब बी की टीम 20 ओवर में 94 रन (कृतार्थ 14 नाबाद, अक्षय सोनकर 12, अतुल 11, अनादि मिश्रा 2/05, शरद 2/13, शिखर मिश्रा 2/23, शिवेश व अर्श एक-एक विकेट) पर सिमट गई।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सीडीए पेंशन कार्यालय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नीरज शुक्ला ने खिलाडिय़ों को मेडल प्रदान किये। शरद यादव को फाइनल का मैन ऑफ द मैच, अतुल मौर्य को बेस्ट बैटर, वेहान कृष्णा को बेस्ट बॉलर और शिखर मिश्रा को बेस्ट फील्डर चुना गया। क्रिकेट कोच अजय कुशवाहा और उत्पल दास ने अतिथियों का स्वागत किया।

